Wednesday, 10 Jun 2026

ऑपरेशन “निश्चय” : रायपुर रेंज पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 5 जिलों में 100 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर, 28 अगस्त। नशे और अपराध के खिलाफ रायपुर रेंज पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत गुरुवार तड़के एक साथ पांच जिलों में ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 203 स्थानों पर दबिश दी गई और 100 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें NDPS एक्ट के 70, आबकारी एक्ट के 20 और आर्म्स एक्ट के 10 आरोपी शामिल हैं।

भारी मात्रा में नशे का सामान जब्त

कार्रवाई में पुलिस ने 16 किलो गांजा, 13.06 ग्राम हेरोइन, 842 ट्रामाडोल कैप्सूल, 100 नाइट्रो टैबलेट, 90 नशे के इंजेक्शन, 70 लीटर शराब और 10 से अधिक धारदार हथियार जब्त किए। साथ ही 5 मोबाइल फोन और एक स्कूटी भी बरामद की गई।

फरार आरोपियों पर भी शिकंजा

अभियान में 31 फरार आरोपियों पर वारंट तामिली की कार्रवाई की गई। इनमें 18 गिरफ्तारी वारंट और 13 स्थायी वारंट शामिल हैं। सभी आरोपी नशे से संबंधित मामलों में लंबे समय से फरार थे।

जिलावार कार्रवाई

धमतरी पुलिस

43 स्थानों पर दबिश

16 आरोपी गिरफ्तार (NDPS 12, आबकारी 3, आर्म्स 1)

4 फरार आरोपी गिरफ्तार

50 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

31 संदिग्धों को परेड कर नशामुक्ति शपथ

रायपुर पुलिस

70 स्थानों पर दबिश

24 आरोपी गिरफ्तार (NDPS 10, आबकारी 6, आर्म्स 8)

4 फरार आरोपी गिरफ्तार

35 से अधिक व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस

44 स्थानों पर दबिश

27 आरोपी गिरफ्तार (NDPS 24, आबकारी 3)

23 फरार आरोपी (9 स्थायी, 14 गिरफ्तारी) पकड़े गए

10 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

महासमुंद पुलिस

61 स्थानों पर दबिश

22 आरोपी गिरफ्तार (NDPS 17, आबकारी 5)

18 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

गरियाबंद पुलिस

55 स्थानों पर दबिश

11 आरोपी गिरफ्तार (NDPS 7, आबकारी 3, आर्म्स 1)

रायपुर रेंज पुलिस ने बताया कि “ऑपरेशन निश्चय” का उद्देश्य नशे के कारोबार को जड़ से समाप्त करना, अंतरजिला और अंतर्राज्यीय नेटवर्क को तोड़ना और युवाओं को नशे की लत से बचाना है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि इस तरह की सघन और समन्वित कार्रवाई भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी।

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!