Saturday, 7 Mar 2026

ब्रेकिंग न्यूज़ _तुमगांव थाना क्षेत्र में देह व्यापार की आशंका पर हंगामा, चार महिलाएँ पकड़ी गईं

महासमुंद। तुमगांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-53 किनारे स्थित एक मकान में रविवार को देह व्यापार के संदेह पर ग्रामीणों ने धावा बोला। ग्रामीणों ने यहां से चार संदिग्ध महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में भारी भीड़ जुट गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

ग्रामीणों का कहना है कि जिस मकान से महिलाएँ पकड़ी गईं, उसी घर की महिला ने कुछ समय पहले नगर पंचायत अध्यक्ष बलराम कांत साहू पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया था। अब फिर उसी घर में संदिग्ध गतिविधियों का उजागर होना क्षेत्र में चर्चाओं को तेज कर रहा है।

सूत्रों के मुताबिक पकड़ी गई महिलाएँ रायपुर, धमतरी, अंबिकापुर और मुंबई (महाराष्ट्र) की बताई जा रही हैं। यह मकान अनीता ढीढी का बताया जा रहा है, जिस पर पहले से ही देह व्यापार में संलिप्तता के आरोप लग चुके हैं और जिसे पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार भी किया था।

स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि आखिर प्रदेश के अलग-अलग जिलों व बाहर से आने वाली महिलाएँ बार-बार इसी मकान में क्यों रुकती हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि तुमगांव नगर पंचायत क्षेत्र में वर्षों से देह व्यापार का धंधा फल-फूल रहा है, लेकिन पुलिस ने इसे रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय खुद तुमगांव थाना पहुँचीं और पकड़ी गई महिलाओं से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-content/plugins/gspeech/includes/gspeech_frontend.php on line 545