Saturday, 7 Mar 2026

अहाता में चना-चखना से निकले कीड़े, भाजपा नेता बताने वाले संचालक की दबंगई

पखांजूर। शहर के एक अहाता में स्वास्थ्य से खिलवाड़ और प्रशासनिक नियमों की खुली धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है। ग्राहकों को परोसे गए चना चखना में कीड़े निकलने से हड़कंप मच गया। जब लोगों ने आपत्ति जताई तो अहाता संचालक मिंटू सरकार उर्फ सोनू ने खुद को भाजपा नेता बताते हुए न केवल शिकायत नज़रअंदाज़ की, बल्कि खबर बनाने वाले पत्रकार से बदसलूकी और गाली-गलौज तक कर डाली। ग्राहकों ने इसको लेकर गहरी नाराज़गी जताई और इसे जनस्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा बताया।

प्रशासन की दबिश में खुली पोल

शिकायत के बाद मंगलवार को तहसीलदार युवराज ठाकुर और फ़ूड इंस्पेक्टर की टीम ने अहाता पहुंचकर जांच की। मौके से कई अनियमितताएं सामने आईं, सरकारी वितरण (PDS) का नमक,घरेलू गैस सिलेंडर,एक्सपायरी डेट कोल्ड ड्रिंक,सभी जब्त कर लिए गए।

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” – तहसीलदार

तहसीलदार युवराज ठाकुर ने कहा, “खाने-पीने की वस्तुओं में इस तरह की लापरवाही गंभीर अपराध है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के आधार पर लाइसेंस रद्द तक किया जा सकता है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि ऐसे अहातों और बारों पर नियमित छापेमारी हो, ताकि लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले संचालकों को सबक मिल सके।

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-content/plugins/gspeech/includes/gspeech_frontend.php on line 545