Thursday, 27 Aug 2026

दैहिक शोषण के आरोप में जेल गए सहायक शिक्षक निलंबित

महासमुंद। जिले के शिक्षा विभाग में गंभीर मामला सामने आया है। बसना विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला सोनामुड़ी में पदस्थ सहायक शिक्षक (एलबी) ज्योतिष कुमार साहू को गंभीर आरोपों के चलते जिला शिक्षा अधिकारी विजय लहरे ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी शिक्षक पर शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाने का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले में थाना बसना पुलिस ने अपराध क्रमांक 308/2025 दर्ज कर आरोपी शिक्षक को बीएनएस की धारा 69(4)(6) व पाक्सो एक्ट के तहत 10 अगस्त 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया था।

शिक्षक की गिरफ्तारी और 48 घंटे से अधिक समय तक न्यायिक अभिरक्षा में रहने के चलते जिला शिक्षा अधिकारी ने सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण व अपील) नियम 1966 के प्रावधानों के तहत उन्हें 10 अगस्त 2025 से निलंबित कर दिया है।

निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बसना तय किया गया है तथा उन्हें केवल जीवन निर्वाह भत्ता ही मिलेगा। शिक्षा विभाग की इस सख्त कार्रवाई से जिलेभर में हड़कंप मच गया है।

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!