पिथौरा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश आह्वान पर आगामी दिनों में पूरे प्रदेशभर में सेवा पखवाड़ा अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न रचनात्मक एवं जनसेवा से जुड़े 15 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में भाजपा पिथौरा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा की अनुशंसा पर युवा भाजपा नेता विक्की सलूजा को सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का पिथौरा मंडल संयोजक नियुक्त किया गया है।
गौरतलब है कि विक्की सलूजा लंबे समय से पार्टी संगठन के कार्यक्रमों में सक्रिय रहते आए हैं। हर छोटे-बड़े आयोजन में उनकी उल्लेखनीय भागीदारी रहती है और उन्हें सौंपी गई प्रत्येक जिम्मेदारी को उन्होंने ईमानदारी से निभाया है।
संयोजक नियुक्त होने के बाद विक्की सलूजा ने कहा—
“पार्टी ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उसे मैं पूरी निष्ठा के साथ निभाऊँगा। सेवा पखवाड़ा के दौरान पिथौरा मंडल के प्रत्येक बूथ और शक्तिकेंद्र में कार्यक्रम आयोजित करूँगा तथा अधिक से अधिक आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।”
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा संगठन हमेशा जो भी जिम्मेदारी देता है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पूरा करते हैं। इस नई जिम्मेदारी के लिए उन्होंने अपने सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया। इस नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेतृत्व ने विक्की सलूजा को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।


