Saturday, 3 Oct 2026

आंगन मिलन सेवा में पोषण और मातृ स्वास्थ्य पर दिया संदेश, नेवता भोज का भी आयोजन

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के जन्मदिन पर वार्ड पार्षद पीयूष साहू ने कराया भोज, खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया सम्मानित

महासमुंद। पंचशील नगर क्लबपारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 एवं 2 में आंगन मिलन सेवा एवं पोषण सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के जन्मदिन के अवसर पर वार्ड पार्षद पीयूष अमृत साहू द्वारा नेवता भोज भी कराया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों को पोषण, मातृ स्वास्थ्य, नवजात शिशु के प्रथम स्तनपान तथा आंगनबाड़ी सेवाओं के महत्व की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष देविचंद राठी, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिक्का, एल्डरमैन लाल विजय सिंह देव, वार्ड पार्षद पीयूष अमृत साहू, निरंजना शर्मा, मनीष शर्मा, पार्षद शुभ्रा शर्मा, प्रदेश मंत्री उत्तरा प्रहारे, सुधा साहू, पार्वती साहू, चंद्रमणि शर्मा, सोनिया यादव, मैना कोसले एवं सुनीता साहू उपस्थित रहीं।

पोषण सप्ताह के तहत बच्चों के संतुलित आहार, बेहतर स्वास्थ्य और मातृ स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। महिलाओं और बच्चों के लिए हांडी फोड़, तिली लगाओ एवं मेहंदी सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विजेताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

नगर पालिका उपाध्यक्ष देविचंद राठी ने महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी शासकीय योजनाओं की जानकारी देते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों को समाज के प्रारंभिक विकास की महत्वपूर्ण कड़ी बताया। वहीं पार्षद पीयूष अमृत साहू ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के योगदान की सराहना करते हुए वार्ड के विकास कार्यों में सहयोग का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुधा रात्रे, किरित सोनी, सहायिका उषा बघेल, द्रोपदी साहू, सुपरवाइजर कुंती यादव तथा मितानिन सरोजनी माणिकपुरी एवं फुलेश्वरी साहू की सहभागिता रही। समापन अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों को पुष्पगुच्छ एवं नारियल भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं, बच्चों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता रही।

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!