भिलाई/दुर्ग। भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (BJMTUC) की राष्ट्रीय समिति द्वारा राजकुमार जायसवाल को संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार उन्हें छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें ऑल इंडिया कैजुअल एंड कॉन्ट्रैक्चुअल वर्कर्स यूनियन प्रकोष्ठ का प्रभारी भी बनाया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की गई है। नियुक्ति पत्र पर संगठन के छत्तीसगढ़ प्रदेश महासचिव बृजेश कुमार पांडेय के हस्ताक्षर हैं। पत्र में उल्लेख किया गया है कि राजकुमार जायसवाल संगठन के सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन आगामी आदेश तक करेंगे।
राजकुमार जायसवाल की नियुक्ति की खबर मिलते ही उनके समर्थकों, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल देखा गया। उन्हें बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से बालाराम कोलते, अधिवक्ता अशोक शर्मा, सुनील विश्वकर्मा, गुलजार मलिक, खुर्शीद आलम, सुनील महानंद, आर.एन. सिंह, रवि यादव, महेश चन्द्र कटारे तथा विकास बैठा शामिल रहे। इसके अलावा सैकड़ों लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
बधाई देने वालों ने विश्वास जताया कि राजकुमार जायसवाल के नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी तथा श्रमिकों और असंगठित क्षेत्र के कामगारों के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कार्य किया जाएगा। वहीं राजकुमार जायसवाल ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे श्रमिक हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।


