महासमुंद। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के रायपुर संभाग स्तरीय राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा शिविर का शुभारंभ 7 अक्टूबर से डॉ. भीमराव अंबेडकर मांगलिक भवन एवं इनडोर स्टेडियम महासमुंद में हुआ। आयोजन राज्य मुख्यालय रायपुर के तत्वावधान में 7 से 11 अक्टूबर तक संपन्न होगा।
शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, अध्यक्षता येत राम साहू जिलाध्यक्ष भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, तथा अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में निखिलकांत साहू अध्यक्ष नगर पालिका परिषद महासमुंद उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में देवीचंद राठी, जय पवार, एस. चन्द्रसेन, आनंद साहू, विजय कुमार लहरे, रेखराज शर्मा, संदीप घोष, रत्नेश साहू, नितिन जैन, एन.के. सिन्हा, अंजलि बरमाल, हिना धालेन, टी.के.एस. परिहार, मधु शर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना, ध्वजारोहण एवं झंडा गीत से की गई। स्वागत भाषण में शिविर संचालक संतोष साहू (डीटीसी स्काउट) ने बताया कि इस पांच दिवसीय शिविर में रायपुर संभाग के महासमुंद, गरियाबंद, बलौदाबाजार-भाटापारा एवं धमतरी जिलों से कुल 345 सदस्य सम्मिलित हुए हैं — जिनमें 139 स्काउट, 157 गाइड, 9 प्रभारी शिक्षक, 10 सर्विस रोवर-रेंजर तथा 20 मुख्यालय व सहयोगी स्टाफ शामिल हैं।
राज्य मुख्य परीक्षक पूनम सिंह साहू (एल.टी. स्का.) ने बताया कि प्रथम दिवस के पाठ्यक्रम में प्रवेश परीक्षा के अंतर्गत गणवेश, नियम-प्रतिज्ञा, सैल्यूट, आदर्श वाक्य, आंदोलन का ज्ञान, प्रार्थना, झंडा गीत, राष्ट्रगान एवं ध्वज संबंधी जानकारी की जांच ली गई।अतिविशिष्ट अतिथि निखिलकांत साहू ने कहा कि अनुशासन सफलता की पहली सीढ़ी है, और स्काउट-गाइड के बच्चे देश के उज्ज्वल भविष्य हैं। जिलाध्यक्ष येत राम साहू ने राज्य मुख्यालय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि महासमुंद को इस शिविर की मेजबानी का अवसर मिलना गर्व का विषय है। मुख्य अतिथि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने सभी स्काउट-गाइड प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “अनुशासन ही जीवन की सफलता का मूलमंत्र है। मेहनत करें, राज्य पुरस्कार प्राप्त करें और जिले का नाम रोशन करें।”
राज्य मुख्यालय रायपुर से स्काउट विभाग में संतोष साहू (संचालक), पूनम सिंह साहू (मुख्य परीक्षक), ईनुराम वर्मा, गिरीश पाढ़ी, शैलेन्द्र नायक, तथा गाइड विभाग में लीलिमा साहू (मुख्य परीक्षक) और लीनु चन्द्राकर, हीना भेंसले, छात्री नायक, नेहा उपाध्याय सहायक के रूप में नियुक्त हैं। स्थानीय स्तर पर व्यवस्था एवं सहयोग हेतु प्रमोद कन्नौजे (जिला सचिव), राजीव तिवारी (सहसचिव), तुलेन्द्र सागर (जिला मीडिया प्रभारी), झनेश साहू, व्यास नारायण बंजारे, अवधेश विश्वकर्मा, लता वैष्णव, तथा तामेश्वरी साहू सहित कई पदाधिकारी शिविर संचालन में सक्रिय हैं। कार्यक्रम का संचालन शैलेन्द्र नायक ने किया एवं आभार प्रदर्शन रामकुमार साहू (जिला मुख्यालय आयुक्त) द्वारा किया गया। उक्त जानकारी प्रमोद कन्नौजे (जिला सचिव) एवं तुलेन्द्र सागर (जिला मीडिया प्रभारी) द्वारा प्रदान की गई।


