Saturday, 7 Mar 2026

सर्व सतनामी समाज की भव्य शोभायात्रा 14 दिसंबर को, जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियाँ पूरी

महासमुंद। सर्व सतनामी समाज द्वारा 14 दिसंबर को भव्य जिला स्तरीय शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। समाज के सभी संगठन एक ही बैनर के तले इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को आयोजित करेंगे। यह शोभायात्रा 268वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2050वीं जयंती के अवसर पर आरंभ की गई परंपरा के रूप में मानी जा रही है। शोभायात्रा का शुभारंभ सुबह 11 बजे होगा, जिसमें 5 से 7 प्रमुख संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। शोभायात्रा का भव्य रूप से नकुल देव ढीढी भवन से शंकराचार्य भवन में समापन किया जाएगा।

समाज के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि बाबा जी का संदेश सर्व समाज तक पहुँचाने का विशेष प्रयास इस वर्ष किया जाएगा। कार्यक्रम के दूसरे दिन विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज के लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा। वहीं अखाड़ा का विशेष प्रदर्शन इस कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेगा।

महासमुंद सर्व सतनामी समाज ने आज आयोजित प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस दौरान त्रिभुवन महिलांग, अरविंद प्रहरे, मैना भोसले, नीतू रानी बांधे, राहुल आवड़े, शकुंतला, राधेश्याम, सचिन गायकवाड़ सहित अन्य प्रमुख सदस्य उपस्थित थे। समाज ने सभी नागरिकों से इस ऐतिहासिक शोभायात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-content/plugins/gspeech/includes/gspeech_frontend.php on line 545