Wednesday, 10 Jun 2026

गांव के लाल का सम्मान, सब-इंस्पेक्टर बनकर पहली बार लौटे प्रदीप दीवान का भव्य स्वागत

झलप। ग्राम पंचायत पचरी के निवासी प्रदीप कुमार दीवान ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) के रूप में प्रशिक्षण पूर्ण कर जब पहली बार अपने गृह गांव पहुंचे, तो ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। गांव के लाल की इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

प्रदीप कुमार दीवान, पिता कुलदीप दीवान, की इस सफलता को गांव के लिए गर्व का क्षण बताते हुए ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और फूलमालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने कहा कि उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और शिक्षा व मेहनत से सफलता हासिल करने का संदेश देती है।

स्वागत समारोह में पवन डड़सेना, देवकुमार, जगन्नाथ, हेमंत, जनक, चूड़ामणि, उमेश, होमेश्वर, राजेश, मनीराम, घासूराम, जीतू, अमृत, जगदीश, टिकेश्वर, गेंदराम, पिंटू, सोहन, धर्मेंद्र, मोनू, लीलाधर, मनोहर, लोकनाथ, रामकुमार, मोहित, विजय, छोटू, पंकज, सुरेश, मिथलेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस अवसर को ऐतिहासिक बताते हुए प्रदीप दीवान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!