Saturday, 7 Mar 2026

महिला समूहों को आगे लाने बागबाहरा जनपद की अनुकरणी पहल

बागबाहरा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से महासमुंद कलेक्टर एवं जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में विकासखंड बागबाहरा के जनपद पंचायत परिसर में एकदिवसीय क्रेडिट कैंप का भव्य आयोजन बागबाहरा जनपद पंचायत अध्यक्ष केशव नायक राम चंद्राकर के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ । शिविर में 49 स्व-सहायता समूहों को ₹1 करोड़ 2 लाख तथा 19 उद्यमियों को ₹28 लाख 40 हजार का बैंक ऋण स्वीकृत एवं वितरित किया गया।

इस प्रकार कुल ऋण राशि — ₹1,30,40,000 (एक करोड़ तीस लाख चालीस हजार रुपये) रही।

यह उपलब्धि न केवल ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है, बल्कि स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार और व्यवसाय विस्तार के नए अवसर भी खोलेगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि की आसंदि से उपस्थितस्व सहायता समूह के सदस्यों एवं उद्यमियों को संबोधित करते हुए जनपद पंचायत अध्यक्ष केशव नायक राम चंद्राकर ने कहा कि आज का यह क्रेडिट कैंप केवल ऋण वितरण का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह हमारे गांव-गांव में आत्मनिर्भरता और आर्थिक आज़ादी की नई कहानी लिखने की शुरुआत है। स्व-सहायता समूहों और उद्यमियों के हाथ में यह पूंजी उनके सपनों को साकार करने का माध्यम बनेगी। मैं सभी लाभार्थियों से आग्रह करता हूं कि इस राशि का उपयोग सही दिशा में करें, ताकि आने वाले समय में आप स्वयं भी दूसरों के लिए प्रेरणा बन सकें। उन्होंने जिला प्रशासन, बैंक अधिकारियों और NRLM टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति और मजबूती मिलेगी।

अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति*

मंच पर जनपद पंचायत सीईओ मनहरण लाल मंडावी, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जी.आर. बरिहा, BPM प्रभारी एकलदेव निषाद, जिला पंचायत प्रतिनिधि दिलीप साहू सहित ब्लॉक टीम एवं विभिन्न बैंक शाखाओं के अधिकारी मौजूद रहे।

मार्गदर्शन एवं जागरूकता के विशेष सत्र….

शिविर में प्रतिभागियों को ऋण प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, ब्याज दरों एवं उद्यम प्रबंधन के विषय में विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया। जिला प्रशासन ने बताया कि ऐसे क्रेडिट कैंप आगामी सप्ताहों में जिले के सभी विकासखंडों में आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में *हर घर तिरंगा* अभियान के तहत झंडा क्रय एवं बिक्री की प्रेरणा दी गई, *स्वच्छता प्रतिज्ञा* दिलाई गई, तथा *नशामुक्ति संकल्प पत्र* का वाचन कर सभी को नशा छोड़ने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जनपद सदस्य चंद्रकला साहू, सरपंच संघ अध्यक्ष एडिशन ठाकुर, पूर्व सरपंच रामजी लाल सिन्हा एवं रिंकू चंद्राकर, विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश यादव, जनक पटेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-content/plugins/gspeech/includes/gspeech_frontend.php on line 545