Saturday, 12 Sep 2026

सागर सिंह बने BJMTUC भिलाई शहर अध्यक्ष

मजदूर हितों की मजबूती और संगठन विस्तार की जिम्मेदारी, समर्थकों ने दी बधाई

भिलाई। भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (BJMTUC) ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए सागर सिंह को भिलाई शहर अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन के राष्ट्रीय सचिव बलराम कोलते की अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष हनुमान साहू की सहमति से यह नियुक्ति की गई है।

संगठन के बलराम कोलते द्वारा 9 सितंबर 2026 को जारी नियुक्ति पत्र में सागर सिंह को भिलाई शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति पत्र में उनसे संगठन की रीति-नीति, संविधान एवं अनुशासन का पालन करते हुए मजदूर हितों की रक्षा, संगठन के विस्तार एवं सशक्तीकरण के लिए पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की गई है।

नियुक्ति पत्र के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से प्रभावी होगी। संगठन ने उम्मीद जताई है कि पागर सिंह के नेतृत्व में BJMTUC भिलाई में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और मजदूरों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए संगठन का विस्तार किया जाएगा।

इन लोगों ने दी बधाई

सागर सिंह की नियुक्ति पर मलकित सिंह लल्लू भैया, इंद्रजीत सिंह छोटू भैया, जसवंत सिंह जस्से भैया, बालाराम कोलते, त्रियुग कुमार, राजेंद्र गिरी, बबलू सरदार, कृष्णा देशमुख, नवजोत सिंह, मोनू प्रताप, त्रिलोक, संतोष, सुरेश, शंकर साहू, बलकार सिंह, किशोर भाऊ, श्रीराम राय, एम. राजेश बाबू, रवि, ठोली भैया, श्रीनू, इसराइल खान, तंबी, सुरेश बंगाली, शमशीर कुरैशी, अनसार अली, रामू राव, बंटी, कन्हैया चौधरी, मुन्ना मौर्या, रमेश, विक्रम सिंह, शैलेन्द्र सिंह, जसपाल सिंह, प्रिंस सिंह, आलोक सिंह, आदित्य सिंह, गौशाई एवं अजय सिंह सहित अन्य समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

बधाई देने वालों ने विश्वास जताया कि पागर सिंह के नेतृत्व में भिलाई क्षेत्र में मजदूरों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का कार्य किया जाएगा।

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!