महासमुंद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा समर्पण के अवसर पर रायपुर के सुंदर नगर स्थित सोनकर बाड़ी में भाजयुमो द्वारा आयोजित ‘सेवा संकल्प युवा सम्मान’ समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महासमुंद निवासी युवा अधिवक्ता शिवा आर्तत्राण पवार को मेडल एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी उपस्थित रहे।
शिवा आर्तत्राण पवार प्रारंभ से ही मेधावी विद्यार्थी रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2025 में एमिटी यूनिवर्सिटी से एलएलबी की शिक्षा गोल्ड मेडल के साथ पूर्ण की। वर्तमान में वे महासमुंद जिला न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में प्रैक्टिस कर रहे हैं। अल्प वकालती अनुभव में ही अपनी अध्ययनशीलता, तर्कशक्ति और प्रभावी पैरवी के माध्यम से उन्होंने न्यायिक क्षेत्र में अलग पहचान बनाई है।
इससे पूर्व शिवा पवार को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका द्वारा भी गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जा चुका है। वे वरिष्ठ पत्रकार जसवंत पवार एवं तुमगांव सीएचसी में महिला सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत श्रीमती किरण पवार के सुपुत्र हैं। मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होने पर परिवारजनों, मित्रों, सहकर्मियों एवं शुभचिंतकों ने शिवा आर्तत्राण पवार को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


