Saturday, 7 Mar 2026

यह घटना केवल एक आत्महत्या की नहीं, बल्कि पति-पत्नी के रिश्ते में भरोसे और मर्यादा के चूर-चूर हो जाने की दर्दनाक कहानी है

महासमुंद। जिस पत्नी पर भरोसा कर आज़ादी, ऐशो-आराम और खुशियों की सौगात दी… उसी पत्नी की बेवफाई ने पति की ज़िंदगी लील ली।

बेवफाई का राज़ खुलते ही पति ने लाइव वीडियो कॉल पर खुद को फांसी के फंदे के हवाले कर दिया।”

मामला महासमुंद शहर का है – अयोध्यानगर निवासी दिनेश साहू, पेशे से शिक्षक, एक जिम्मेदार और सादगीपूर्ण जीवन जीने वाले इंसान थे। दो मासूम बेटियों (10 और 8 वर्ष) के पिता दिनेश का पूरा जीवन परिवार की खुशियों और बेटियों के भविष्य को संवारने में बीत रहा था। मगर जिस पत्नी चंदेश्वरी साहू पर उन्होंने अटूट विश्वास किया, उसी की बेवफाई ने उनका संसार उजाड़ दिया।

पत्नी ने हर्बल लाइफ़ नामक न्यूट्रिशन क्लब से जुड़ने के बाद घर की मर्यादाओं को ताक पर रख दिया। दिन-रात की मीटिंग, नाच-गाना और तथाकथित “कोच” गिरीश साहू से नजदीकियों ने परिवार को तोड़ने की नींव रख दी। भोला-भाला पति सबकुछ नजरअंदाज करता रहा, लेकिन जब उसे पत्नी और गिरीश साहू के बीच अश्लील चैट और वीडियो कॉल की सच्चाई पता चली तो उसकी दुनिया पलभर में बिखर गई।

13 और 14 अगस्त की दरम्यानी रात, जब पत्नी मुंबई में अपने हर्बल लाइफ़ साथियों के साथ थी, तब दिनेश ने व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर पत्नी से आखिरी बार बात की और उसी दौरान गुस्से व गहरे आघात में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

यह केवल दिनेश की मौत नहीं, बल्कि उस भरोसे की हत्या है, जिस पर हर पति-पत्नी का रिश्ता टिका होता है।

दिनेश की मौत उन पत्नियों के लिए सबक है, जो “आज़ादी” और “विलासिता” के नाम पर घर-परिवार की जिम्मेदारियों को भूलकर पराई बाहों में सुकून ढूंढ रही हैं।

यह चेतावनी है उन पतियों के लिए भी, जो सबकुछ सहकर चुप रहते हैं — क्योंकि बेवफाई की आग धीरे-धीरे विश्वास और जीवन दोनों को भस्म कर देती है।

आज दो मासूम बेटियां अपनी मां के जिंदा होते हुए भी अनाथ जैसी जिंदगी जीने को मजबूर हैं।

दिनेश की  मां, जो उनके साथ रहती थीं, खुद अपनी बहू की करतूतों को बयां कर समाज को आगाह कर रही हैं।

यह घटना समाज को आईना दिखाती है — पति का विश्वास कभी मत तोड़ो, क्योंकि विश्वास टूटने के बाद सिर्फ रिश्ते नहीं, ज़िंदगियां भी खत्म हो जाती हैं।

सामाजिक सवाल

शिक्षक दिनेश साहू की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं —

क्या वैवाहिक रिश्तों में आपसी अविश्वास और सोशल मीडिया चैटिंग जैसे मुद्दे इतनी बड़ी त्रासदी का कारण बन सकते हैं?

क्या नेटवर्क मार्केटिंग कंपनियों का दबाव और आकर्षक “लाईफ स्टाइल” जीवन पर मानसिक तनाव डाल रहा है?

और सबसे अहम — क्या पुलिस-प्रशासन इस पूरे मामले की तह तक जाकर परिवार को न्याय दिला पाएगा?

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-content/plugins/gspeech/includes/gspeech_frontend.php on line 545