Saturday, 7 Mar 2026

किशनपुर पंचायत में सचिव–उपसरपंच दोनों के खिलाफ भड़का जनाक्रोश, ग्रामीण उतरे आंदोलन की राह पर

पिथौरा। किशनपुर ग्राम पंचायत इन दिनों गंभीर विवादों और आरोपों के घेरे में आ गई है। एक ओर जहां ग्रामीण पंचायत सचिव पुनीत राम सिन्हा को हटाने की मांग को लेकर लामबंद होकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर चुके हैं, वहीं अब पंचायत की सरपंच रिबिकांति बारिहा ने उपसरपंच चम्पेश्वर साहू पर शासकीय भूमि पर कब्ज़ा करने और गुंडागर्दी के गंभीर आरोप लगाते हुए कलेक्टर से उनके पद से बर्खास्तगी की मांग कर दी है।

ग्रामीणों का आरोप है कि सचिव पुनीत राम सिन्हा बीते 6 वर्षों से किशनपुर पंचायत में अस्थायी पदस्थ हैं, लेकिन उनकी उपस्थिति नगण्य रहती है। हाल ही में जिला पंचायत सीईओ द्वारा उन्हें स्थायी पदस्थ कर देने से ग्राम पंचायत किशनपुर ग्रामीणों के एक पक्ष में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने वित्तीय वर्ष 2020 से 2025 तक पंचायत में करोड़ रुपए के फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है।

इधर, पंचायत की सरपंच रिबिकांति बारिहा ने कलेक्टर कलेक्टर के नाम का ज्ञापन एसडीएम पिथौरा को देकर उपसरपंच चम्पेश्वर साहू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में कहा गया है कि साहू ने पंचायत की शासकीय भूमि पर अवैध कब्ज़ा कर मकान और कॉम्प्लेक्स बना लिया है, जिसे किराए पर दिया जा रहा है। सरपंच का आरोप है कि उपसरपंच पंचायत कार्यों में लगातार बाधा डालते हैं, सचिव से कार्यों के एवज में 5% कमीशन की मांग करते हैं और गरीब परिवारों को फर्जी मामलों में फंसाने की धमकी देते हैं।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि उपसरपंच ने गांव के कई लोगों—राजकुमार बरिहा, बलभद्र साहू और दिलकुमार बाघ—को फर्जी मामलों में फंसाने की कोशिश की है, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर 19 सितंबर 2025 तक उपसरपंच के कब्ज़े पर कार्रवाई और सचिव को हटाने की मांग पूरी नहीं हुई, तो वे 23 सितंबर से उग्र आंदोलन और धरना प्रदर्शन करेंगे।

अब देखना होगा कि प्रशासन पंचायत सचिव और उपसरपंच दोनों पर लगे आरोपों पर क्या कार्रवाई करता है और गांव में बढ़ते जनाक्रोश को शांत करने के लिए कौन-सा ठोस कदम उठाता है।

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-content/plugins/gspeech/includes/gspeech_frontend.php on line 545