Wednesday, 10 Jun 2026

ब्रेकिंग न्यूज़_भिलाई के पावर हाउस मार्केट में भीषण आग, ड्राई फ्रूट दुकान जलकर खाक

संवाददाता बालाराम कोलते 

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई स्थित पावर हाउस मार्केट क्षेत्र में सोमवार शाम अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार लिंक रोड कैंप-2 मार्केट में स्थित ड्राई फ्रूट की दुकान स्वाति एंटरप्राइजेज में आग भड़क उठी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुकान से अचानक धुआं उठते देखा गया, जिसके बाद कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। आसपास के व्यापारियों ने तत्काल दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गईं। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुकान में रखे ड्राई फ्रूट और अन्य सामान को भारी नुकसान हुआ है। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। आग पर काबू पाने और नुकसान का आंकलन करने का कार्य जारी है। प्रशासन ने आसपास की दुकानों को खाली करवा दिया है।

अपडेट जारी…

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!