महासमुंद जिले के प्रसिद्ध खल्लारी मंदिर में बड़ा हादसा सामने आया है। रोपवे में सवार 13 लोगों में से 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु रोपवे के माध्यम से माता के दर्शन के लिए पहाड़ की ओर जा रहे थे, तभी अचानक तकनीकी खराबी के चलते हादसा हो गया।
घटना सुबह लगभग 10:30 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से घायलों को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
घायलों में पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रशासन मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। तकनीकी खामी या लापरवाही? जांच के बाद ही होगा खुलासा।


