महासमुंद। 44वीं सब-जूनियर एवं 71वीं सीनियर नेशनल बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025 का आयोजन 25 से 28 सितंबर तक तमिलनाडु में किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में महासमुंद जिले के आठ खिलाड़ी छत्तीसगढ़ टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
चैंपियनशिप से पूर्व खिलाड़ियों का कोचिंग कैंप 15 से 22 सितंबर तक भिलाई के सेक्टर-4 स्थित बॉल बैडमिंटन खेल परिसर में तथा सब-जूनियर वर्ग का कैंप धमतरी में संपन्न हुआ। कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की अंतिम चयन सूची जारी की गई, जिसमें महासमुंद के कई खिलाड़ी स्थान बनाने में सफल रहे।
सीनियर वर्ग में जिले से राहुल कुर्रे (पिता लाला राम कुर्रे), लक्ष्मी चंद्राकर (पिता नरेश चंद्राकर), दामिनी वर्मा (पिता स्व. भोला राम) शामिल हुए हैं। वहीं सब-जूनियर वर्ग में गीतांजलि साहू (पिता भानु साहू), सविता जोशी (पिता बीर सिंह जोशी), ढालेंद्र यादव (पिता जोधन यादव), सागर चंद्राकर (पिता संतोष चंद्राकर) और जीतू ध्रुव (पिता महेश ध्रुव) का चयन हुआ है।
टीम के साथ महासमुंद से टीम मैनेजर मोहन राव, कोच रणविजय, सब-जूनियर प्रशिक्षक डॉ. सेवन दास मानिकपुरी एवं सूरज नायक, बालिका प्रशिक्षक पूनम निषाद, सीनियर वर्ग के प्रशिक्षक इसरार अहमद खान (दुर्ग) और मैनेजर रिचा तिवारी (दुर्ग) भी शामिल हुए हैं। खिलाड़ियों को खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से ट्रैक सूट भी प्रदान किए गए हैं।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देने वालों में विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिंहा, जिलाध्यक्ष येतराम साहू, बादल मक्कड़, छत्तीसगढ़ राज्य बॉल बैडमिंटन संघ महासचिव वाय. राजाराव, श्यामल बैनर्जी, आनंद साहू, जिला एथलेटिक्स संघ अध्यक्ष पंकज चंद्राकर, खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, व्यायाम शिक्षक सेवन दास मानिकपुरी, जिला बॉल बैडमिंटन संघ महासमुंद सचिव अंकित जैन, विनय भारद्वाज, भूषण साहू, गजेन्द्र यादव, लोकेश साहू, नरेश चंद्राकर और तारिणी चंद्राकर प्रमुख रहे।


