Saturday, 7 Mar 2026

रायगढ़ सहित कई जिलों में एसपी तबादले की सुगबुगाहट, त्रिलोक बंसल और मोहित गर्ग फ्रंट-रनर

महासमुंद टाइम्स। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल की आहट तेज हो गई है। सत्ता के गलियारों से मिली पुख्ता जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले में त्रिलोक बंसल (2016 बैच) और मोहित गर्ग (2013 बैच) का नाम नए पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में प्रमुख दावेदारों में शामिल है।

गौरतलब है कि वर्तमान एसपी दिव्यांग पटेल (2014 बैच) को छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) की किसी बटालियन में कमांडेंट पद पर पदस्थ किए जाने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, मुंगेली एसपी भोजराम पटेल (2013 बैच) और बलरामपुर एसपी वैभव रमणलाल बैंकर (2019 बैच) पर फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। सरकार ने दोनों अधिकारियों को “सुशासन के लक्ष्य के तहत सुधार और परिणाम देने का अवसर” देने का निर्णय लिया है।

इधर, आशुतोष सिंह (2012 बैच) के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति (Central Deputation) पर जाने की तैयारी है, जबकि धर्मेंद्र सिंह छवई (2012) और सूरज सिंह परिहार (2015) को मुख्यालय या अन्य जिम्मेदार पदों पर पदस्थ किए जाने की संभावना बताई जा रही है।

विश्वसनीय सूत्रों का कहना है कि राज्य सरकार रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह (2011), दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल (2012), बिलासपुर एसएसपी रजनीश सिंह (2012), सुरगुजा एसएसपी राजेश अग्रवाल (2012), बेमेतरा एसएसपी रामकृष्ण साहू (2012) और जांजगीर एसपी विजय पांडे (2016) के प्रदर्शन से संतुष्ट है। ऐसे में इन अधिकारियों को दिसंबर 2025 तक वर्तमान पदों पर बने रहने की संभावना है।

मिली जानकारी के मुताबिक, प्रस्तावित फेरबदल सूची में कई जिलों के नाम प्रमुख हैं। सुजीत कुमार (2010 बैच) को कोरबा, प्रशांत कुमार ठाकुर (2011) को पीएचक्यू, जितेन्द्र शुक्ला (2013) को राजनांदगांव, सिद्धार्थ तिवारी (2015) को कवर्धा, उदय किरण (2015) को सूरजपुर, प्रफुल्ल ठाकुर (2015) को सक्ती, सुनील शर्मा (2017) को महासमुंद और अंकिता शर्मा (2018) को धमतरी भेजे जाने की चर्चा है।

वहीं रायगढ़ जिले के लिए त्रिलोक बंसल (2016 बैच) और मोहित गर्ग (2013 बैच) को एसपी पद के लिए फ्रंट-रनर माना जा रहा है। मौजूदा एसपी दिव्यांग पटेल (2014 बैच) को छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) की किसी बटालियन में कमांडेंट पद पर भेजे जाने की संभावना जताई जा रही है।

दिलचस्प रूप से, मुंगेली एसपी भोजराम पटेल (2013) और बलरामपुर एसपी वैभव रमणलाल बैंकर (2019) — हालिया विवादों के बावजूद — फिलहाल अपने पदों पर बने रहने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, सरकार इन्हें “सुशासन के लक्ष्य” के तहत सुधार और बेहतर परिणाम देने का अवसर देना चाहती है।

इसके अलावा, आशुतोष सिंह (2012) के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की खबर है, जबकि धर्मेंद्र सिंह छवई (2012) और सूरज सिंह परीहार (2015) को मुख्यालय या अन्य पदस्थापना दी जा सकती है।

फिलहाल सरकार एसएसपी रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह (2011), एसएसपी दुर्ग विजय अग्रवाल (2012), एसएसपी बिलासपुर रजनीश सिंह (2012), एसएसपी सुरगुजा राजेश अग्रवाल (2012), एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू (2012) और एसपी जांजगीर विजय पांडे (2016) के कार्य प्रदर्शन से संतुष्ट है। ये अधिकारी दिसंबर 2025 तक यथावत अपने पदों पर बने रह सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार, यह सूची लगभग अंतिम चरण में है, हालांकि आदेश जारी होने से पहले अंतिम क्षणों में बदलाव या विलंब की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। राज्य पुलिस महकमे में होने वाले इन संभावित तबादलों पर नज़रें टिकी हैं। राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा है कि यह फेरबदल प्रदर्शन-आधारित होगा, और सरकार “परिणाम देने वाले अधिकारियों” को ही मैदान में बनाए रखने के पक्ष में है।

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-content/plugins/gspeech/includes/gspeech_frontend.php on line 545