Saturday, 7 Mar 2026

गांजा तस्करी मामले में 4 गांजा तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (Anti Narcotics Task Force) और थाना कोमाखान पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी में लिप्त चार अंतर्राज्यीय तस्करों को धरदबोचा है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में 23 किलोग्राम गांजा, एक कार, चार मोबाइल सहित कुल ₹13,58,000 मूल्य की संपत्ति जब्त की गई है। मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई। दिनांक 2 अगस्त 2025 को टेमरी नाका चेकपोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि उड़ीसा से एक KIA कार (क्रमांक OD 03 AA 8135) में गांजा लेकर तस्कर महासमुंद की ओर आ रहे हैं। तत्परता से Anti Narcotics Task Force और थाना कोमाखान पुलिस ने संयुक्त रूप से चेकिंग शुरू की। जल्द ही एक संदिग्ध KIA कार को रोका गया जिसमें चार व्यक्ति सवार थे।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान:

1. बसंत कांड पिता पूर्णचंद्र कांड (26), निवासी – टिटलागढ़, बलांगीर, उड़ीसा, 2. शंकर दीप पिता नत्रा दीप (29), निवासी – केसिंगा, कालाहांडी, उड़ीसा, 3. देवराज नाग पिता ललित मोहन नाग (22), निवासी – टिटलागढ़, बलांगीर, उड़ीसा, 4. संजय नाग पिता राजेंद्र नाग (25), निवासी – कुमड़ीपदर, टिटलागढ़, बलांगीर, उड़ीसा हैं। सभी आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे गांजा को उड़ीसा से रायपुर बिक्री के उद्देश्य से ले जा रहे थे।

जब्त सामग्री:

23 किलोग्राम गांजा – अनुमानित कीमत ₹3,45,000,KIA कार – कीमत ₹10,00,000, 4 मोबाइल फोन – कीमत ₹13,000। कुल जुमला जब्ती – ₹13,58,000

पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध धारा 20(ख), एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।Anti Narcotics Task Force की ओर से बताया गया कि यह कार्रवाई सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट, फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन और एंड टू एंड नेटवर्क को ट्रैक करने की दिशा में की गई है। इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की तलाश भी जारी है।

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-content/plugins/gspeech/includes/gspeech_frontend.php on line 545