Thursday, 10 Sep 2026

गौ रक्षक गोल्डी शर्मा की पोस्ट पर विवाद, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर

बिलासपुर। आरंग क्षेत्र के गुदगुदा गांव में सतनामी समाज के एक सदस्य के साथ हुई कथित मारपीट और जातिगत टिप्पणी के मामले में गिरफ्तार तथाकथित गौ सेवक गोल्डी शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह बनी है उनकी सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट, जिसमें प्रशासन को लेकर नाराजगी और जुलूस-बंद जैसी चेतावनी की बात कही गई बताई जा रही है।

घटना की शुरुआत गुदगुदा गांव में भैंसों से भरे एक वाहन को रोकने के विवाद से हुई थी। इसके बाद गोल्डी शर्मा और उनके साथियों पर बलराम कुर्रे नामक व्यक्ति के साथ गाली-गलौज, जातिगत टिप्पणी और मारपीट के आरोप लगे। घटना का वीडियो वायरल होने पर सतनामी समाज ने आरंग थाने के बाहर प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर गोल्डी शर्मा को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद गोल्डी शर्मा की कथित पोस्ट सामने आने पर सोशल मीडिया पर विरोध तेज हो गया। इसी क्रम में एक पुराना विवाद जुड़ा पोस्टर दोबारा वायरल हो रहा है, जिसमें धर्म के नाम पर बयानबाजी और गौ रक्षा की आड़ में कथित वसूली जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पोस्टर में यह सवाल भी उठाया गया है कि सतनामी समाज को निशाना बनाकर हिंदू धर्म की दुहाई कैसे दी जा सकती है। फिलहाल पोस्टर में लगे आरोप जांच का विषय बने हुए हैं। सवाल यह है कि सोशल मीडिया पर बढ़ती इस बयानबाजी को पुलिस-प्रशासन किस तरह नियंत्रित करता है, और क्या वायरल पोस्ट को लेकर आगे कोई कानूनी कार्रवाई होगी।

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!